homescontents
Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar Journey of Success in Rajasthan

दैनिक भास्कर  राजस्थान में अपनी ऐतिहासिक यात्रा के २ दशक पूर्ण कर रहा है। समूह को राजस्थानवासियों का भरपूर प्यार मिला है। दैनिक भास्कर को विस्तार देने में पाठकों की अहम भूमिका रही है।  प्रमुख अखबारों के होने के बाद भी राजस्थान में भास्कर की प्रसार संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।  दैनिक भास्कर लगातार देश का सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला अखबार बना है।


 

इस यात्रा में पाठकों का सहयोग और समय-समय पर सुझाव मिले, इससे भास्कर दिन-प्रतिदिन तरक्की कर पाया। भास्कर का मूलमंत्र है-निष्पक्ष व निभीक पत्रकारिता और दुनिया की श्रेष्ठ प्रिटिंग  टेक्नोलॉजी के साथ आपकी सुबह को सृजनात्मक और नॉलेजेबल बनाना। भास्कर की टीम इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
1४ राज्यों से 4 भाषाओं में प्रकाशित होने वाले 6२ संस्करणों, हिंदी, गुजराती व मराठी भाषा की वेबसाइट्स के साथ दैनिक भास्कर भारत का सबसे बड़ा मीडिया समूह है और यह प्रगति-यात्रा निरंतर जारी है।  यह पाठकों का प्यार व विश्वास ही है, जो भास्कर को नित नया करने व आगे बढऩे को प्रेरित करता है।

सीएसआर:सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका :

दैनिक भास्कर  द्वारा समुदायों के समग्र विकास  के लिए काम किया जाता है एवं समाज की उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो समाज हित में हैं। समूह सक्रिय रूप से कई सामुदायिक विकास कार्यों में शामिल है -विशेष रूप से अपने विनिर्माण स्थान के आस-पास, समूह स्वास्थ्य, शिक्षा, निरंतर आजीविका,आधारभूत संरचना और सामाजिक कार्यों जैसे क्षेत्रों में विकास गतिविधियों का समर्थन करता है।

कंपनी की रणनीति और पहल से कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आई और उनकी जीवनशैली में बदलाव आया है। कंपनी समाज के प्रति उत्तरदायित्व के एक भाग के रूप में, अनेक कार्य  कर रही  है।

जनता के उत्थान के लिए  विभिन्न सामाजिक, धर्मार्थ, स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक पहल के तहत  एक व्यापक कार्यक्रम बनाये गए हैं और कंपनी का संवेदनशील नीतियों का  सीएसआर कार्यक्रम में प्रतिबिंब दिखाई देता है। कंपनी समाज, हितधारकों और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

दैनिक भास्कर अपने बहु आयामी कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में सतत् विकास के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है। यह समाज के हर क्षेत्र जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, तकनीक, रोजगार आदि के लिए महती कार्य कर रहा है।

दैनिक भास्कर द्वारा समुदायों के समग्र विकास  के लिए काम किया जाता है एवं समाज की उन गतिविधियों में भाग लेते हैं जो समाज हित में हैं। इन कार्यक्रमों को  समाज के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बनाया गया है। इन प्रोग्राम  को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरण विकास के रूप में बड़े सामाजिक उद्देश्यों को साकार करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी, अपने कर्मचरियों को अपने परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों की ही तरह समझती है। इसलिए अपनी सीएसआर गतिविधियों को समाज के हर क्षेत्र पर केंद्रित कर रहा है।

पर्यावरण:

दैनिक भास्कर वातावरण में पर्यावरण की वजह से होने वाले वैश्विक खतरे को पहचानता है। खुद को जिम्मेदार  बनाने और जलवायु परिवर्तन पर प्रभाव को सीमित करने के प्रयासों में प्रयासरत रहे हैं।

दैनिक भास्कर द्वारा पर्यावरण आधारित विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं, हमारे प्रमुख जल संरक्षण के प्रयासों पर विभिन्न अवेयरनेस प्रोग्राम किए जाते  हैं-ताजा पानी निकासी की  न्यूनीकरण का संदेश, अपशिष्ट जल के रिसाइकिल का मैसेज, ताजा जल निकासी की कमी के लिए पहल, बूंद बूंद से सिंचाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की  रीसाइक्लिंग, वर्षा जल संग्रहण, वृक्षारोपण, तिलक होली के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित करने का प्रयास आदि।

हैल्थकेयर:

अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की पहल के तहत- हैल्थकेयर की सुविधा। इसमें पीडिएट्रिक, गायनोकॉलोजी, स्किन, डेंटल एवं ईएनटी की सुविधाएं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही हैं। साथ में  वीकली हैल्थ चैकअप, मोबाइल क्लीनिक,  डॉक्टरों का दौरा, जनरल और मल्टी स्पेशिएलिटी चिकित्सा शिविरों का आयोजन,  स्वच्छ पेयजल, साफ.-सफ ाई की व्यवस्था, रक्तदान शिविर का आयोजन आदि प्रमुख कार्य किए जा रहे हैं।

भास्कर के द्वारा एचआईवी,एड्स,कैंसर, टीबी जागरूकता और रोकथाम शिविरों का आयोजन आदि कार्य किए जा रहे हैं।। इन कार्यक्रमों को  समाज के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बनाया गया है। प्रोग्राम्स को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरण विकास के रूप में बड़े सामाजिक उद्देश्यों को साकार करने के लिए डिजाइन किया गया है।

एचआईवी, एड्स,कैंसर, टीबी जागरूकता और रोकथाम शिविरों का आयोजन व व्हील चेयर डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव, आई कैम्प, मेडिकल कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प, फ्री मेडिसिन कैम्प आदि  कार्य किए जा रहे हैं।

शिक्षा:

कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में महत्तवपूर्ण योगदान दे रही है जिसमें विशेषकर कम्प्यूटर लिटरेेसी पर जोर दिया जाता है। जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर, कपड़े और खेल किट प्रदान की जाती हैं   डिजिटल साक्षरता- कंप्यूटर शिक्षा के लिए सीनियर सिटीजन्स को एनरॉल किया जाता है।

शराब व अन्य नशों से दूर रहने को नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाते हैं।  भास्कर हमेशा कुछ नया करने के लिए प्रयासरत रहता है, और इसी दिशा में समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए अनेक गतिविधियां वर्ष पर्यन्त संचालित की जाती हैं। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा व पर्यावरण आदि विषयों  पर कार्य किया जाता है। भास्कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह  उत्साहपूर्वक कर रहा है।

Tags:
Dainik Bhaskar Journey of Success in Rajasthan | Dainik Bhaskar, Dainik Bhaskar Hindi newspaper, editorial Hindi, Newspaper in Hindi

Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *