Universal Hindu God Baba Khatu Shyam Ji ki Religious Hindu Devotional Aarti Hindi Lyrics Song is just for you to worship, who fulfills all your good wish.
आरती खाटू श्याम जी की
ऊँ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू विराजत,
अनुपम रूप धरे। ऊँ जय …
रतन जडि़त सिंघासन, सिर पर चंदर डुरे।
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े।। ऊँ जय …
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्रि पर, दीपक ज्योति जले।।
ऊँ जय …
मोदक खीर चुरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करें।। ऊँ जय …
झांज कटोरा और घडिय़ावल,
शंख मृदंग धुरे।भक्त आरती गावें,
जय जयकार करें। ऊँ जय …
जो ध्यावे फल पावे, सब दुख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम–श्याम उचरे।। ऊँ जय …
श्री श्याम बिहारीजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत आलूसिंह स्वामी,
मनवांछित फल पावे।। ऊँ जय …
जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
निज भक्तों को तमने पुरण काज करे।।