Aarti Maa Ambey Durga Mata Ki Aarti in Hindi Lyrics Songs is for you. Simplify in Hindi Language to worship Maa Durga.
आरती अम्बे मां की -श्री दुर्गा माता की आरती
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रम्हा शिवजी ।। जय अम्बे।।
मांग सिंदुर विराजत , टीको मृग मद का े।
उज्जवल से दोउ नयना, चन्द्रवदन नीको।। जय अम्बे।।
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे।
रक्त पुष्प गल माला, कण्ठन हार साजे।। जय अम्बे ।।
केहरि वाहन राजत, खडग़ खप्पर धारी।
सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दु:खहारी ।। जय अम्बे।।
कानन कुण्डल शोभित , नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति ।। जय अम्बे।।
शुम्भ-निशुम्भ विदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र-विलाचन नयना, निशिदिन मदमाती।।जय अम्बे।।
चण्ड मुण्ड सहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर-भयहीन करे ।।जय अम्बे।।
ब्रम्हाणी रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम-निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। जय अम्बे।।
चौसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंग , और बाजत डमरु।। जय अम्बे।।
तुम ही जगत की माता, तुम ही हो भ्ज्ञक्रता।
भक्तन की दु:ख हरता, सुख-सम्पति करता।। जय अम्बे।।
भुजा चार अतिशोभित, वर मुद्रा धारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी।। जय अम्बे।।
कंचन लाल विराजत, अगर कपूर बाती।
मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।।जय अम्बे।।
माँ अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पति पावे।। जय अम्बे।।

