homescontents
Inspirational Motivational Positive Life Thoughts Quotes Hindi by Shahrukh Khan

Inspirational Life Story of Shahrukh Khan in his own words, what he has experiences and what he has suffered says a lot about life. Read on…

किंग खान की जिंदगी भर के अनुभवों का निचोड़ उनकी ही जुबानी…

जब से मैंने बॉलीवुड में फिल्में करनी आरंभ की हैं, तब से अब तक मैंने जिंदगी को करीब से देखा है और अनेक उतार चढ़ावों के बाद मैंने ये पाया है कि आप तब तक सफल नहीं हैं जब तक आप खुद की सफलता से संतुष्ट नहीं हैं। अपने लिए पावरफुल गोल तय करना जरूरी है।

गोल आपको फोकस कर देते हैं। इसके कुछ तरीके हो सकते हैं। जैसे- सबसे पहले अपनी वर्तमान स्थिति को एक कागज पर लिख लिया जाए। फिर खुद से पहला सवाल होना चाहिए कि क्या सबकुछ ठीक है, संतोषजनक है। इससे आपको अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में गंभीरता से सोचने का मौका मिलता है।

एक बेसलाइन तैयार हो जाती है। आप अपने भविष्य के बारे में बेहतर कल्पना की ओर बढ़ते हैं। अच्छी आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, इमोशन से आप भर जाते हैं। फिर आपको अपने सपनों के बारे में सोचना चाहिए।
ये वो बातें या चीजें नहीं होें जो आपके पास पहले से हैं या जो काम आप पहले ही कर चुके हैं। ये छोटे सपने नहीं होने चाहिए। इन सपनों में आपको रोमांचित करने की ताकत होनी चाहिए। आपको खुशी से भरने की क्षमता होनी चाहिए। सपने देखते समय खुद को किसी सीमा में बांधना ठीक नहीं होता।

उन्हें हर दिशा में जाने देना चाहिए और फिर इन्हें लिख लेना चाहिए। फिर यह तय किया जाना चाहिए कि इनमेें से सबसे पहले आप क्या करना चाहेंगे। ये बातें एक क्रम में लिख लेना चाहिए। सपने हमेशा एक्शन से ही पूरे होते हैं और यही प्राथमिकता में होना चाहिए। गोल स्पेसिफिक और रियलिस्टिक होने चाहिए। और साथ ही मेजरेबल भी।

इनके साथ एक टाइमफ्रेम भी होना चाहिए, कि कब तक इन्हें हासिल करना है। अपने इन गोल्स के बारे में कुछ लोगों को बताना अच्छा होता, ताकि वे इनके प्रति आपको अकाउंटेबल बना सकें। समय-समय पर इनके बारे में याद दिला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *