Account Suspended
Account Suspended
This Account has been suspended.
Contact your hosting provider for more information.

एकाग्रता बढ़ाने के अचूक नुस्खे

01 कलाई की एक्सरसाइज: कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। गर्दन और कंधों को ढीला छोड़ दें। कंधे की सीध से दायां हाथ ऊपर उठाएं और कलाई को ऊपर की ओर उठा लें। अंगुलियों पर ध्यान लगाएं। नजर अंगुलियों से हटाए बिना 10 तक गिनती गिनें, फिर आंखें बंद कर लें। इस दौरान आने वाले विचार से ध्यान हटाएं। ऐसा 5 से 10 बार दोहराएं।
02 उल्टी गिनती गिनें: पढ़ाई के दौरान 25 से 30 मिनट में एक ब्रेक लें। आंखंे बंद करके 100 से 1 तक उल्टी गिनती गिनें। अगले ब्रेक में दो नंबर छोड़कर उल्टा गिनें, जैसे 100, 97, 94, 91 आदि।
03 ब्रीथिंग एक्सरसाइज: रीढ़ की हड्‌डी को सीधा रखकर तनकर बैठ जाएं। नाक से सांस लें और मुंह से फूंक मारते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस दौरान ध्यान सांसों पर रखें। सांस लेते समय पेट बाहर अाए और छोड़ते समय अंदर जाए।
ऐसे रखें खुद को फिट
01 गर्दन व कंधों के लिए: लगातार गर्दन झुकाकर पढ़ने से गर्दन और कंधे दोनों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में की जाने वाली एक्सरसाइज के तहत दोनों कंधों को कान की तरफ ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। ऐसा 5 बार दोहराएं। गर्दन को कान की तरफ झुकाएं जैसे कि कान से कंधे को छू रहे हों।
02 कोहनी, कलाई अंगुलियों के लिए: हथेलियां नमस्कार की मुद्रा में रखकर जमीन की ओर घुमाएं। फिर ऊपर लाएं। मुट्‌ठी बांधें और अंगुलियां फैलाते हुए खोलें। ऐसा 5 बार दोहराएं।
03 कमर और पैरों के लिए: कुर्सी पर बैठकर अपने दोनों हाथों को कमर पर रखें। इसके बाद दाईं तरफ कमर को ट्विस्ट करें। फिर 5 सेकंड इस अवस्था में रहें। इसके बाद बाईं ओर यही क्रिया दोहराएं।
वहीं पैरों के लिए पहले आप दोनों पांव के पंजे आपस में मिलाएं। झुकते हुए दोनों हाथों से पंजों को छुएं। 5 से 7 सेकंड तक ऐसी ही अवस्था में रहें। ऐसा 5 बार दोहराएं।
एक हाथ से कुर्सी पकड़कर खड़े हो जाएं। दायां घुटना मोड़ें। दाएं हाथ से पंजे को पकड़कर कूल्हे की तरफ लाएं। ऐसा बाएं पैर के साथ दोहराएं। 5 सेकंड तक इसी अवस्था में खड़े रहें। इस तरह आपकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहेगी

Keywords : मन की एकाग्रता बढ़ाने की कार्य पद्धति की जानकारी, एकाग्रता के लिए योग,
एकाग्रता का अभ्यास, एकाग्रता कैसे प्राप्त करें, मन की एकाग्रता के लिए आप क्या करते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *