marketing-man-person-communication

भावनाओं पर काबू रखना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन जो लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखना जानते हैं उनके लिए मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से निकलना आसान हो जाता है। ऐसे लोग आठ तरह के काम बिल्कुल नहीं करते हैं। जानिए इनके बारे में…

-दूसरे लोग उनके साथ जैसा भी बर्ताव करें, भावनाओं पर काबू रखने वाले लोग कभी किसी के व्यवहार को निजी तौर पर नहीं लेते हैं। वे दूसरों की बातों को सुनते हैं और उसे वहीं भूल जाते हैं। उसे अपने दिल में नहीं रखते हैं।

-उनके सामने जैसी भी परिस्थिति आए, वे कभी रिएक्ट नहीं करते हैं। ऐसा भी नहीं है कि उनके साथ हो रहे गलत व्यवहार का जवाब नहीं देते हैं। लेकिन वे माइंडफुली चलते हैं। यानी गुस्से में आकर जवाब देने की बजाय दिमाग से काम लेते हैं।
-ऐसे लोग बदलाव पसंद करते हैं। उनके लिए बदलाव जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग रहता है। वे बदलाव को सकारात्मक सोच के साथ अपनाते हैं। बदलाव से भागने या दूर होने की कोशिश नहीं करते हैं। वे बदलती परिस्थितियों के साथ खुद को खूबसूरती के साथ बदल देते हैं, जिससे किसी को कोई परेशानी आए।

-उनके साथ कुछ गलत होता है या वे कोई गलती करते हैं, तो वे कभी यह नहीं सोचने लग जाते कि दुनिया खत्म होने वाली है। अब कुछ भी सुधरेगा नहीं या जिंदगी पहले की तरह पटरी पर लौटेगी नहीं। वे अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखते हैं। उनका ध्यान हमेशा आगे बढ़ने पर होता है। वे कभी, किसी एक चीज़ पर खुद को रोक नहीं लेते हैं।

-जीवन में उनके साथ कभी कुछ निगेटिव हुआ है तो जो उनकी भावनाएं आज हैं, उन्हें पुरानी चीज़ों के साथ बिल्कुल भी नहीं जोड़ते हैं। उन्हें आज में जीने का हुनर बखूबी आता है। वे भावनाओं को सिर्फ भावनाओं की तरह लेते हैं, जिंदगी की तरह नहीं।
-जहां लोग बहस कर रहे हों या कोई ड्रामा चल रहा हो, ऐसे लोग इन जगहों पर जाना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। वे खुद को ऐसी चीज़ों से दूर रखते हैं।
-भावनाओं पर काबू रखने वाले लोग खुद से नफरत नहीं करते हैं। जब वे डिप्रेशन में जाने लगते हैं तो वे खुद से पूछते हैं कि क्या उनका जन्म इन सभी चीज़ों के लिए हुआ था? वे हर समय नए विचारों के बारे में सोचते हैं। वे खुद को पसंद करते हैं और खुद से प्यार करने वाले जज्बात रखना चाहते हैं। उनका खुद के प्रति नजरिया बहुत अलग, बहुत खूबसूरत होता है।
-वे कभी परफेक्ट बनने की कोशिश नहीं करते हैं। जैसे हैं, वैसे ही रहने से उन्हें खुशी मिलती है। वे सभी के सामने एक-जैसे रहते हैं। उनका एक ही रंग होता है और वे सभी के आगे वैसे ही रहता है। वे किसी दूसरे व्यक्ति के जैसे बनने का भी प्रयास नहीं करते हैं। उन्हें खुद से बेहद प्यार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *