Suvichar Anmol Vachan Sangrah Hindi
निराशावादी एक ऐसा इंसान है, जिसके पास अगर दो शैतान चुनने का अवसर हो तो वो दोनों को चुनता है।
– ऑस्कर वाइल्ड
निराशा के समान कोई दूसरा पाप नहीं है, आशा सर्वोत्कृष्ट प्रकाश है, तो निराशा घोर अंधकार है।
– रश्मिमाला
हताश न होना सफलता का मूल है और यही परमसुख है। उत्साह मनुष्य को कर्म के लिए प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनाता है।
– वाल्मीकि
निराशा मूर्खता का परिणाम है।
– डिजरायली
मनुष्य के लिए निराशा के समान दूसरा पाप नहीं है, इसलिए मनुष्य को पापरूपी निराशा को समूल हटाकर आशावादी बनना चाहिए।
– हितोपदेश
निराशावाद ने आज तक कोई जंग नहीं जीती है।
– ड्वाइन डी. आइजनहॉवर
चिंता एक प्रकार की कायरता है और वह जीवन को विषमय बना देती है।
– चैनिंग
चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाय
वैद बेचारा क्या करे, कहां तक दवा लगाय।
– कबीर
जो आत्मशक्ति का अनुसरण करके संघर्ष करता है, उसे महान विजय अवश्य मिलती है।
– भरत परिजात
अगर स्वयं को धनवान अनुभव करना चाहते हैं तो वे सब चीजें गिन डालो, जो तुम्हारे पास हैं और जिनको पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।
– अज्ञात
हंसते हुए जो समय आप व्यतीत करते हैं, वह ईश्वर के साथ व्यतीत किया समय है।
– अज्ञात
संपूर्णता की आकांक्षा एक पागलपन है।
– अज्ञात
जो मनुष्य अपने क्रोध को वश में कर लेता है, वह दूसरों के क्रोध से अपने आप बच जाता है।
– सुकरात
ठोकर लगती है, दर्द होता है, तभी मनुष्य सीख पाता है।
– महात्मा गांधी
मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता।
– चाणक्य
वही उन्नति करता है, जो स्वयं अपने को उपदेश देता है।
– स्वामी रामतीर्थ
बाधाएं व्यक्ति की परीक्षा होती हैं। उनसे उत्साह बढऩा चाहिए, मंद नहीं पडऩा चाहिए।
– यशपाल
कष्ट ही तो वह प्रेरक शक्ति है, जो मनुष्य को कसौटी पर परखती है और आगे बढ़ाती है।
– सावरकर
यदि आपको रास्ते का पता नहीं है तो जरा धीरे चलें, लेकिन चलते रहें।
– अज्ञात
जीवन में कोई चीज इतनी हानिकारक और खतरनाक नहीं होती, जितना डांवाडोल रहना।
– सुभाषचंद्र बोस
जीवन का महत्व तभी है, जब वह किसी महान ध्येय के लिए समर्पित हो। यह समर्पण ज्ञानपूर्ण और न्यायमुक्त हो।
– इंदिरा गांधी
Tags:
Motivational Quotes Hindi of the Day | Suvichar Anmol Vachan Sangrah Hindi