Positive & Inspiring

How to Grab Opportunities and Take Charge of Your Life



कोई भी यदि अपने आने वाले अवसरों को पहचान ले तो कुछ भी कर सकता है। अवसर हर बार आपका द्वार खटखटाते हैं। देखना यह है कि आप उन्हें पहचान कर उन से फायदा उठा सकते हैं। आप को पता भी नहीं चल पाएगा कि कब अवसर आपकी प्रतीक्षा करके लौट गया। कुछ लोगों को अपने जीवन के पहले पहर में ऐसे अवसर मिल जाते हैं तो कुछ लोगों को बाद में मिलते हैं। कुछ लोग तो इन्हें पहचान ही नहीं पाते। पहचान भी लें तो भी इनका फायदा नहीं उठा पाते। आप अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए इनसे फायदा उठाएं।

How to Grab your Opportunities and Take Charge of Your Life

How to Grab your Opportunities and Take Charge of Your Life
आप को आगे बढ़कर सफलता का स्वागत करना होगा। सबके लिए कभी न कभी तो अवसरों के द्वार खुलते ही हैं। यह कई-कई बार खुलते और बंद होते हैं। सब के लिए यह अलग-अलग होते हैं। क्योंकि जिंदगी सभी के साथ एक सा सलूक नहीं करती लेकिन मौका सबको मिलता है। जब भी मौका सामने आए तो सामने बैठकर कल्पनाएं या योजनाएं बनाने से बात नहीं बनती। अपने हुनर को सदा निखारते रहें, ताकि अवसर पडऩे पर आपकी योग्यता या प्रतिभा का महत्व कम न आंका जाए।
अपने ऊपर गर्व करें और अपनी उपलब्धियों के लिए शाबासी दें और संतुष्टि अनुभव करें। प्रत्येक उपलब्धि आपके लक्ष्य की ओर एक कदम होगी। आप अपने जीवन से जितना ज्यादा संतुष्ट होंगे, जीवन उतना ही आनंददायक होता जाएगा। प्रसन्न रहने का एक यह भी तरीका है कि उन पांच चीजों की गिनती करें जिससे आपको खुशी मिलती है। वह आपकी नौकरी, जीवन साथी, स्वास्थ्य, आसपास का माहौल या कुछ और भी हो सकता है जो आपको अच्छा लगता है। जब भी तनाव में घिर जाएं इन्हें याद करें। यह आप को एक नई स्फूर्ति और ऊर्जा देने में सहायक होंगे। उन्हें पहचाने कि कौन सी चीज आपको जीवन में आनंद लेने से रोक रही है। अव्यवस्थित घर, घर में बहुत सारे मेहमान, बहुत सारी मुलाकातें, बुरा बॉस या फिर बुरी नौकरी।

समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका कोई न कोई हल तो होता ही है, बस यह न सोचें कि आपकी सारी तकलीफें एक या दो दिन में खत्म हो सकती है। धीरे-धीरे एक-एक परेशानी पर केंद्रित करते हुए आगे बढ़े, सब ठीक हो जाएगा। परेशानियां तभी खत्म होगी, जब आप उनकी चिंता करने के बजाय उनके उपायों पर विचार करके उन्हें अमल में लाते हैं। How to Grab your Opportunities and Take Charge of Your Life

अव्यवस्था भी तनाव का बहुत बड़ा कारण हो सकता है एक सप्ताह की लापरवाही पूरे घर को अलग-थलग कर सकती है। आपको इस काम को सही तरीके से व गंभीरता से लेना होगा और कोने से शुरू करते हुए आगे बढऩा होगा। चाहे वे अलमारियां हो, किताबें रखने की शेल्फ हो, काम करने की मेज हो या रसोई घर इत्यादि। How to Grab your Opportunities and Take Charge of Your Life

यह विचार मन में आ सकता है कि इससे हमें नुकसान क्या है। हम जानते हैं कि साफ-सुथरी और व्यवस्थित जगह पर सामान ढूंढने में कोई दिक्कत नहीं आती। जब भी समय पर वस्तु मिल जाती है तो व्यर्थ तनाव भी नहीं होता। इससे लगता है कि आपका काम करने और जीवन पर पूरा नियंत्रण है। इससे आप के आत्म विश्वास में वृद्धि होती है।हर काम में मन लगता है और आप जो भी करना चाहते हैं बिना किसी बाधा व तनाव के हो जाता है।

जीवन में व्यवस्था का बहुत महत्व है। जो लोग व्यवस्थित नहीं होते उन्हें जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और वह जीवन में कम ही सफल हो पाते हैं। अव्यवस्थित लोग अव्यवस्थित और आलसी होते हैं और हम जानते हैं कि आलस्य सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए जीवन में अगर आप व्यवस्थित नहीं हैं तो होना सीखिये और अपने जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करें।

Inspirational Story | Inspirational thoughts | Motivational success, Daily Motivational | Daily Inspirational quotes, self-motivation Quotes Inspirational Words

How to Grab your Opportunities and Take Charge of Your Life

Visheshank

Share
Published by
Visheshank

Recent Posts

How to Buy 2026 Winter Olympic Tickets?

How to Buy Tickets for the Olympic Winter Games How to buy 2026 Olympic tickets…

7 months ago

Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Free Download

Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Free Download Milano Cortina 2026 Olympics: Your Guide to…

7 months ago

Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule

Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule: Discover the Milano…

7 months ago

2026 Winter Olympics Games List: Every Sport and Event in Milano Cortina

2026 Winter Olympics Games List: Every Sport and Event in Milano Cortina The 2026 Winter…

7 months ago

2026 Winter Olympics: A Spectacular Celebration in Milano Cortina

2026 Winter Olympics: A Spectacular Celebration in Milano Cortina Picture this: snow-dusted peaks, roaring crowds,…

7 months ago

Street Smart Chalaak Samajhdaar Kaise Banein – स्ट्रीट-स्मार्ट चालाक और समझदार बनने का सीक्रेट

Street Smart Chalaak Samajhdaar Kaise Banein कभी किसी को देखा जो हर बार गेम जीत…

7 months ago