Hindi Anmol Vachan
Motivational Inspirational Love Thoughts Quotes in Hindi
बल और शक्ति की आज्ञा टालना आसान है, मगर प्यार की आज्ञा टालना आसान नहीं। – सुदर्शन
हम सब प्रेम के लिए जन्म लेते हैं। यही जीवन का सिद्धांत है। – डिजरायली
मनुष्य का प्यार उसके जीवन की एक भिन्न वस्तु है, परंतु नारी के लिए प्यार उसका सारा जीवन है। – बायरन
जिसे हम प्यार कहते हैं उसी के अनुसार हमारा रूप और आकार निर्मित होता है। – गेटे
प्रेम ही प्रेम का पुरस्कार है। – ड्राइडेन
जीवन एक पुष्प है, प्यार उसका मधु। – विक्टर ह्यूगो
कोई भीतरी कारण ही पदार्थों को परस्पर मिलाता है, बाहरी गुणों पर प्रीति आश्रित नहीं होती। – भवभूति उ.
अगुन अलेप अमान एकरस, राम सगुन भये भगत प्रेम बस। – तुलसी
प्रेम व्यथा तन में बसे, सब तन जर्जर होय, राम बियोगी ना जिये, जिये तो बैरा होय। – कबीर
मदिरा के प्याले की भांति परिपूर्ण जीवन ही प्रेम है। – रवीन्द्र
प्रेम वसंत समीर है, द्वेष ग्रीष्म की लू। – प्रेमचंद (सेवासदन)
प्रेम चंद्रमा के समान है। अगर वह बढ़ेगा नहीं तो घटना शुरू हो जाएगा। – सीगर
प्रेम आंखों से नहीं, मन से देखता है। – शेक्सपीयर
प्रेम शुद्ध हो तो लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। – अमृतलाल नागर
प्रेम बलिदान सिखाता है, हिसाब नहीं सिखाता। प्रेम मस्तिष्क को नहीं हृदय को छूता है। – अज्ञात
प्रेम से सृष्टि का जन्म होता है, प्रेम से ही उसकी व्यवस्था होती है और अंत में प्रेम में ही वह विलीन हो जाती है। – रवीन्द्र
प्रेम आरंभ नहीं है – वह तो उत्तम कार्य का अंतिम फल है। – रस्किन
प्रेम ही असंतोष रूपी महान व्याधि की रामबाण औषधि है। प्रेम ही द्वेष, ईष्र्या आदि दुर्गुणों का उपशामक है। – स्वेट मॉर्डेन
प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है। न कभी झुंझलाता है, न बदला लेता है। – महात्मा गांधी
प्रेम कभी नष्ट नहीं होता। यदि प्यार का उत्तर प्यार से न मिला तो वह प्रेमी के पास लौट आता है और उसके हृदय को कोमल और पवित्र बना देता है। – वॉशिंगटन इरविंग
जहां प्रेम उग्र होता है, वहां वैसी ही तीखी घृणा भी होती है। – अज्ञेय (शेखर)
Motivational Inspirational Love Thoughts Quotes in Hindi
प्रसन्नता ही केवल सद्गुण है, तर्क ही केवल दीप है, न्याय ही केवल पूजनीय है, मानवता ही केवल धर्म है और प्रेम ही केवल पुजारी है। – आर जी इंगरसोल
प्रेम से मृत्यु अधिक बलवान है, मृत्यु जीवन से अधिक बलवान है। यह जानते हुए भी मनुष्य-मनुष्य के बीच कितनी संकुचित सीमा खिंची है। – खलील जिब्रान
जिसने कभी प्रेम नहीं किया उसने स्वर्ग में रहकर भी नरक का अनुभव किया। प्रेमहीन जीवन नरक की दहकती ज्वाला है, जिसकी आंच में दूसरे भी जलने लगते हैं। – अज्ञात
प्रेम मानवता का दूसरा नाम है। – गौतम बुद्ध
प्यार, दुनिया को गोल नहीं घुमा सकता, लेकिन उसे सार्थक बनाता है। – फे्रंकलिन पी जोन्स
जीवन के दुखों और बोझ से मुक्ति दिलाने वाला शब्द है प्रेम। –
प्रेम संवेदना से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन प्रेम प्रतिबद्धता से अधिक है। – सिनक्लेर बी फग्र्युसन
प्रेम को बांटना जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात है और उसे पाना भी। –
प्रेम-युक्त हृदय ज्ञान का प्रारंभ है। – थोमस कैर्लाले
एक छोटी-सी आशा प्यार के जन्म के लिए पर्याप्त होती है। – स्टैंढाल
हमारे जीवन में जो भी दृढ़ और स्थायी खुशी है उसके लिए नब्बे प्रतिशत प्रेम उत्तरदायी है। – सी. एस. लुईस
सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं और उनमें बदलाव आता है। आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं। – जूली एन्द्रुज
अत्यधिक प्रेम मिलने से आपको शक्ति मिलती है और अत्यधिक प्रेम करने से आपको साहस मिलता है। – लाओ जू
हम आदर्श प्रेम का निर्माण करने की बजाय आदर्श प्रेमी को खोजने में अपना समय बर्बाद कर देते हैं। – टॉम रोबिंस
प्रेम और करुणा आवश्यकताएं हैं, विलासिता नहीं। उनके बिना मानवता जीवित नहीं रह सकती। – दलाई लामा
प्रेम स्वयं अपनी गहराई जानता है, जब तक कि बिछडऩे का व$क्त ना आए। – खलील जिब्रान
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दें, क्योंकि यदि वो लौटता है तो आपका है और यदि नहीं आता तो वो आपका नहीं था। – खलील जिब्रान
प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष के समान है जिस पर न बहार आए और न ही फल हों। – खलील जिब्रान
एक-दूसरे से प्रेम करें, लेकिन प्रेम का कोई बंधन न बाधें, बल्कि इसे अपनी आत्माओं के किनारों के बीच एक बहते हुए सागर के समान रहने दें। – खलील जिब्रान
प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता देता है। – रवीन्द्र नाथ टैगोर
ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है। – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
सच्चे प्यार का रास्ता कभी आसान नहीं होता। – विलियम शेक्सपीयर
दीवानेपन की हद तक प्रेम करना पागलपन होता है और प्रेम को व्यक्त करने के लिए इसे लौकिक माध्यम माना जाता है। – एफ सेगन
प्रेम करना ही जीवन की खुशी है। – जॉर्ज सेंड
Motivational Inspirational Love Thoughts Quotes in Hindi
भावनाओं का प्रेम सागर चारों तरफ व्यय से भरा हुआ है। – थॉमस रॉबर्ट डेवर
प्रेम सभी की जरूरत है। – जॉन लिनोन
आध्यात्मिक प्रेम निष्क्रिय ज्वालामुखी की तरह होता है। – आंद्रे पेवोस्ट
प्रेम का इलाज सिर्फ प्रेम ही है। – हेनरी डेविड थोरॉ
प्रेम कहानी महत्वपूर्ण नहीं है, प्यार करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण है। जिसके अमरत्व की झलक अनंतकाल तक रहती है। – हेलन हायस
जिस पल में दिल आनंद, उत्साह और गंभीरता जैसी असाधारण बातों को महसूस करता है, उसे प्रेम कहते हैं और इसमें असीम आनंद की तलाश करते हैं, जो दुनिया बदल देता है। – जे. कृष्णमूर्ति
प्रेम और स्वप्न में कुछ भी असंभव नहीं होता। – जानोस आर्नेय
मानव अस्तित्व की समस्या का संतोषजनक और समझदारीभरा जवाब सिर्फ प्रेम है। – एरिक फ्रॉम
प्रेम करने की कला व्यापक रूप से दृढ़ता की कला है। – अल्बर्ट एलिस
यदि आप लोगों का आकलन करते हैं तो आपके पास उन्हें प्यार करने का समय नहीं। – मदर टेरेसा
प्रेम में, अपनी खुशी से ज्यादा दूसरे की खुशी आवश्यक होती है। – रॉबर्ट हेनलेन
मैं अच्छी हूं, लेकिन परी नहीं। मैंने अपराध किया, लेकिन दुष्ट नहीं हूं। इतनी बड़ी दुनिया में प्रेम तलाशने वाली एक छोटी-सी लड़की हूं। – मर्लिन मुनरो
प्रेम हवा की तरह है, जो दिखाई नहीं देता सिर्फ महसूस किया जाता है। – निकोलस स्पार्कस
प्रेम में सिर्फ एकता और द्वैतवाद में संघर्ष नहीं है। – रवीन्द्र नाथ टैगोर
जुनून दुनिया घुमाता है। प्रेम सुरक्षित स्थान बनाता है। – आइस टी, रीडर्स डायजेस्ट
सच्चा प्रेम जगह और समय देखकर नहीं होता, यह तो आकस्मिक रूप से स्पदंनशील पल में होता है। – साराह डेसेन
पहले प्रेम का जादू हमारी नादानी है, इसका कभी अंत नहीं होता। – बेंजामिन डिज़रायली
प्रेम अनगिनत रूपों, अनगिनत समय, जीवन और उम्र के बाद होता रहता है। – रवीन्द्र नाथ टैगोर
प्रेम में जहां नियम है, वहां सत्ता नहीं है। जहां सत्ता प्रबल है, वहां प्रेम का अभाव है। यह एक-दूसरे की परछाई है। – कार्ल युंग
प्रेम दो शरीरों में बसने वाली एक शांत आत्मा है। – अरस्तू
जिस तरह सूर्य के बगैर बगीचे में फूल मुरझा जाते हैं, ठीक उसी तरह प्रेम बिना जीवन भी नीरस बन जाता है। – ऑस्कर वाइल्ड
अकेले पैदा हुए, अकेले जिए, अकेेले ही मर जाएंगे। हम अकेले नहीं ऐसा भ्रम जाल सिर्फ प्रेम और दोस्ती के माध्यम से रचा जाता है। – ऑरसन वेलैस
प्रेम एक पिंजरा है, जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है, परछाई नहीं। – पाउलो कोएलो
प्रेम महसूस न हो तो उसे करने का दावा भी नहीं करना चाहिए, प्रेम हमारे वश में नहीं होता। – एलन वॉट्स
दो व्यक्तियों की मुलाकात, दो रासायनिक पदार्थों की तरह होती है, कोई भी प्रतिक्रिया दोनों को परिवर्तित करती है। – कार्ल युंग
प्रेम का रास्ता किसी चीज के गुम होने का महसूस कराता है। – जी के चेस्टरटन
प्रेम कल्पना और दंतकथाओं का आकर्षक बयां है। – सैफ्फो, ग्रीक कवयित्री
प्रेम ही मेरा धर्म है और मैं इसके लिए मर सकता हूं। – जॉन कीट्स
प्यार करना ही सच्चा साहस है। – निक्की जियोवान्नी
जीवन छोटा है, लेकिन प्रेम लंबा है। – अल्फ्रेड
प्रेम हमेशा रचनात्मक होता है, डर हमेशा विनाशकारी होता है। – एम्मेट फोक्स
प्रेम हाथ में रखे पारे की तरह होता है, मुट्ठी खोलने पर रहता है और भींचने पर निकल जाता है। – डोरोथी पार्कर
प्रेम देना भी शिक्षा देने के समान है। – ईलेनोर रुजवेल्ट
प्रेम का पहला काम है सुनना। – पॉल टिल्लीच
सबसे कीमती प्रेम वह है, जो समय की मध्यस्थता को समर्पित होता है। – लॉरेंस ड्युर्रल
विश्वास प्रेम का सबसे अच्छा सबूत है। – जॉयस ब्रदर्स
जीवन में प्रेम से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। – जैम्स ब्लैडविन
प्रेम के कई मुखौटे होते हैं, सभी जानते हैं कि जिस तरह हम डर के नहीं जी सकते वैसे ही हम इसके बिना भी नहीं जी सकते। – पाब्लो पिकासो
प्रेम जीवन में ताजगी लाता है। – हेलन केलर
दुनिया की सबसे अच्छी और खूबसूरत चीजों को न हम सुन पाते और न ही देख पाते हैं, लेकिन उसे दिल से महसूस करते हैं। – ईडन अहबेज़
जो सच की दुनिया में जीता है, उसे सच्चा प्रेम होता है। – एलिजाबेथ बैरट ब्राउनिंग
प्रेम वो जुनून है, जो महान काम करने के लिए उत्तेजित करता है। – जॉन ड्राइडेन
प्रेम का एहसास, व्यक्ति की अच्छाइयों की उत्कट आकांक्षा है। – सिमोन सोलोवेयचिक
सभी महत्वपूर्ण संबंधों में प्रेम करना बेहतर है, न कि सिर्फ प्रेम संबंधों में। – बेल हूक्स
सुनना, बोलना, प्रार्थना, देना, बांटना, विश्वास, माफी, वादा, आनंद, जवाब – ये प्रेम के १० माध्यम हैं। – विल स्मिथ
प्रेम सभी विनाश और पुनर्निर्माण का हथियार है। – अज्ञात
प्रेम की भाषा सभी बोलते हैं, लेकिन समझता सिर्फ दिल ही है। – अज्ञात
प्रेम उस उपदेश की तरह है, जो प्राकृतिक, तर्कहीन और महत्वपूर्ण है। – लीजा हॉफमेन
प्रेम सनातन है, इसके भाव में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन खुशबू नहीं बदलती। – विन्सेंट वॉन गॉग
प्रेम ही जीवन है। अगर आपने प्रेम गंवाया तो जीवन भी गंवाया। – लियो बसकेग्लिया
प्रेम एक दान है, भिक्षा नहीं। प्रेम मांग नहीं, भेंट है। प्रेम भिखारी नहीं, सम्राट है। जो मांगता है उसे जो बांटता है उसे प्रेम मिलता है। – ओशो
प्रेम समर्पण और जिम्मेदारी का दूसरा नाम है। – बेकन
न्याय से ज्यादा मजबूत प्रेम है। – स्टिंग
Anmol Vachan | anmol-vachan-hindi-language | Best Anmol vachan | Hindi Quotes | hindi stories | Hindi Suvichars | love-quotes-hindi Motivational Inspirational Love Thoughts Quotes in Hindi
How to Buy Tickets for the Olympic Winter Games How to buy 2026 Olympic tickets…
Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Free Download Milano Cortina 2026 Olympics: Your Guide to…
Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule: Discover the Milano…
2026 Winter Olympics Games List: Every Sport and Event in Milano Cortina The 2026 Winter…
2026 Winter Olympics: A Spectacular Celebration in Milano Cortina Picture this: snow-dusted peaks, roaring crowds,…
Street Smart Chalaak Samajhdaar Kaise Banein कभी किसी को देखा जो हर बार गेम जीत…