Chanakya Neeti Maha Sangrah
चाणक्य नीति महासंग्रह : Chanakya Neeti Maha Sangrah चाणक्य नीति हिंदी में | चाणक्य नीति: उद्धरण और ख़ास बातें | चाणक्य नीति सिद्धांत | चाणक्य नीति सूत्र | चाणक्य के उद्धरण
To read this book Click on the Image:
भारतवर्ष के महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने बेहद साधारण परिवार में जन्म लिया था लेकिन अपनी राजनीतिक सूझबूझ और ज्ञान के आधार पर वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक बने और चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री बने। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति की रचना की। केवल प्राचीन काल में ही नहीं, बल्कि वर्तमान तथा भविष्य में भी इनके बताए गए सूत्र जीवन में हर क़दम पर महत्वपूर्ण साबित होते हैं और होते रहेंगे। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमता, विवेक, चतुराई, अनुभव तथा ज्ञान के आधार पर मनुष्य जीवन के लिए इन सूत्रों का निर्माण किया और उनके लिखे हुए यह सूत्र आज भी हर जिंदगी के हर पहलू में उतने ही प्रासंगिक हैं ।
यदि यह कहा जाए, कि ईश्वर द्वारा ही आचार्य चाणक्य को यह प्रेरणा दी गई कि वे मानव मात्र की भलाई के लिए इन सूत्रों की रचना करें जिससे की संपूर्ण मानव जाति लाभान्वित हो सके और सही मार्ग पर चलने में सफल हो सके, तो कोई अतिशयोक्ति न होगी। आचार्य चाणक्य ने जीवन के सभी पहलुओं पर और मानव की प्रकृति को आधार बनाकर सभी सूत्र की रचना की है और हर प्रकार के पहलू पर प्रकाश डाला है। यह बात बेहद आश्चर्यचकित करने वाली है कि उन्होंने राजनीति, सामाजिक जीवन, प्रेम, भक्ति, ज्ञान आदि सभी पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन करके इन अनमोल सूत्रों की रचना की है। असल में आचार्य चाणक्य को इसलिए महान नहीं कहा जाता कि वे मौर्य साम्राज्य के संस्थापक थे, बल्कि इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके बताए हुए सूत्र न केवल प्राचीन काल में बल्कि वर्तमान में भी उतने ही प्रभावी हैं तथा भविष्य में भी उतना ही प्रभावी रहेंगे।
चाणक्य नीति जीवन को आदर्श तरीके से जीने की कला सिखाने वाला एक ग्रंथ है, जो चाणक्य के भारतीय जीवन के गहन अध्ययन को दर्शाता है। ये व्यावहारिक और शक्तिशाली रणनीतियाँ एक व्यवस्थित और नियोजित जीवन जीने का मार्ग प्रदान करती हैं। अगर जीवन के किसी भी क्षेत्र में इन रणनीतियों का पालन किया जाता है, तो जीत निश्चित है। चाणक्य ने नीति शास्त्र विकास किया जो लोगों को बताते हैं कि उन्हें समाज में कैसे व्यवहार करना चाहिए। चाणक्य ने इन विशेष सूत्रों की रचना की ।
लेकिन ये सूत्र इस आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हैं और हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। चाणक्य नीति /चाणक्य सूत्र इस पुस्तक में संकलित किए गए हैं ताकि चाणक्य के अमूल्य ज्ञान को आप पाठकों के लिए आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। यह महा संग्रह हमारे मूल्यवान पाठकों के लाभ के लिए चाणक्य की शक्तिशाली रणनीतियों और सिद्धांतों को बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करता है।
मैं अपनी यह पुस्तक स्वर्गीय श्री परमानंद गाबा (दादाजी), स्वर्गीय शान्ति देवी (दादी जी), स्वर्गीय श्रीमती अनुराधा रानी अरोड़ा (माता जी), एवं अपने पिताजी स्वर्गीय श्री निरंजन दास अरोड़ा एवं स्वर्गीय शैलेंद्र शंकर अरोड़ा (बड़े भाई) को समर्पित करता हूं। इन सब की बदौलत ही मैं जो कुछ भी कर पा रहा हूं, वह कर पा रहा हूं। ये सभी मेरी जिंदगी का एक अटूट हिस्सा हैं और मेरे प्रेरणास्रोत हैं।
सुखद – उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं,
राघव अरोड़ा
Keywords & Tags: Chanakya Neeti in Hindi | Chanakya Neeti: Quotes & Sayings | Chanakya Neeti – Chanakya’s Moral Principles | Chanakya Neeti – Sutras | Life Changing Quotes of Chanakya |
to read books written by Raaghav Arora Click the Links Below:
How to Buy Tickets for the Olympic Winter Games How to buy 2026 Olympic tickets…
Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Free Download Milano Cortina 2026 Olympics: Your Guide to…
Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule Milano Cortina 2026 Olympics Competition Schedule: Discover the Milano…
2026 Winter Olympics Games List: Every Sport and Event in Milano Cortina The 2026 Winter…
2026 Winter Olympics: A Spectacular Celebration in Milano Cortina Picture this: snow-dusted peaks, roaring crowds,…
Street Smart Chalaak Samajhdaar Kaise Banein कभी किसी को देखा जो हर बार गेम जीत…