homescontents
Stage Appearance to Boost up Confidence

कैसे दूर हो गणित का डर

बच्चों, आपमें से ज्यादातर को गणित विषय से डर लगता है, लेकिन आप जितना डरेंगे, यह विषय उतना ही डराएगा। गणित का भय दूर करने एवं रुचि पैदा करने के लिए क्यों न आप खेलों का सहारा लें? इसे समझने के लिए प्राथमिक स्तर के बच्चे कुछ इस तरह के रोचक खेलों की मदद ले सकते हैं।

विभाजित होने वाली संख्या पर ‘आगे बढ़ो”
खेल के दौरान विभाजित होने वाली संख्या पर “आगे बढ़ो’ या “गुड’ या “क्या फर्क पड़ता है’ जैसे शब्द बोलना है। उदाहरण के लिए 4 से विभाजित संख्या नहीं बोलनी है। बच्चे 1,2,3 बोलेंगे और 4 आने पर “आगे बढ़ो’ बोला जाएगा। अगला बच्चा 5 बोलेगा। इस खेल में बहुत ही आनंद आता है। ध्यान आकर्षण के साथ सहज भाव से बालक किसी भी संख्या से विभाजित होने वाली संख्या को सीख जाता है।

ज्यामितीय आकृतियां पहचानें
बच्चों, आप ज्यामिति आकृतियों को पहचानने का खेल भी खेल सकते हैं। कोण, त्रिभुज, आयत, वर्ग, वृत्त बेलन बताकर समझाकर फिर इस पर आधारित खेल आपके लिए खेलना अच्छा रहेगा। इसके तहत एक गोला बनाकर उसमें कोण, त्रिभुज, आयत, वर्ग, वृत्त, गोला आदि बनाकर बच्चों को गोले में चारों ओर दौड़ने के लिए कहा जाता है। फिर बोला जाता है कि आयत, त्रिभुज में 2, 3 या 4 छात्र खड़े होंगे। जो बच्चे पहचानकर इन आकृतियों मंे खड़े हो जाते हैं, वे खेल में बने रहते हैं। दूसरी आकृतियों मे खड़े होने वाले खेल से बाहर हो जाते हैं, जहां यह खेल आनंददायी है, वहीं पर ज्यामितीय आकृतियों की पहचान कराने में बड़ा कारगर है।

…तो वह खेल में बना रहेगा
छोटे-छोटे प्रश्न बनाकर उनको पर्चियों में लिख दें। इनमें जितना आप सभी बच्चों ने सीखा है, उससे सम्बन्धित ही प्रश्न हों। एक घेरा बनाकर सभी बच्चे बैठ जाएं। बारी बारी से एक बच्चा पर्ची खोलेगा। प्रश्न पढ़ेगा और उसका उत्तर देगा। यदि बच्चा प्रश्न का उत्तर देता है तो वह खेल में बना रहेगा। गलत जवाब पर वह खेल से बाहर हो जाएगा। यह क्रम निरन्तर चलता रहेगा।

काउंटिंग और टेबल्स
आप सभी को एक गोले में बैठकर किसी भी बच्चे से गिनती शुरू करवाकर क्रमवार आगे बोलना है। जो बच्चा गलत बोलता है वह इस खेल से बाहर हो जाएगा। अगला बच्चा फिर 1 से शुरू करेगा और यह क्रम चलता रहेगा। जो बच्चा ध्यानपूर्वक गिनती बोलेगा और आउट नहीं होगा, वह विजेता होगा। यही खेल पहाड़े बोलकर भी खेल जा सकता है। इस खेल में एकाग्रता का बहुत महत्व है। सब बच्चों को ध्यानपूर्वक सुनना है कि उसका पड़ोसी क्या बोल रहा है?

जोड़ और घटाव का खेल
बच्चों आप सर्किल में बैठेंगे और कोई एक संख्या बोलेंगे और यह बताएंगे कि उसमें कितने जोड़ने हैं? मिसाल के तौर पर हमने संख्या 4 बोली और उसमें 3 जोड़ते हुए आगे बढ़ना है। जो बच्चा गलत बोलेगा वह बाहर हो जाएगा। इसी तरह घटाने का खेल भी खेल सकते हैं। मान लो संख्या 57 बोली गई तो उसमें से 2 घटाते हुए बोलना है। जो बच्चा सही बोलेगा, वह खेल में बना रहेगा और जो गलत बोलेगा वह खेल से बाहर हो जाएगा।

कैसे दूर हो गणित का डर |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *