homescontents

Jeevan mein Chunotiyon ka Samna Kaise Karein

जब भी आप किसी लक्ष्य को पा लेते हैँ,जैसे किसी वांछित जॉब को प्राप्त कर लेना,इच्छित प्रमोशन पा लेना आदि या कुछ ऐसा ही,तो आप में उत्साह की कमी हो जाती है। आप कुछ हद तक रिलेक्स हो जाते हैं उतनी मेहनत से कार्य नहीं करते जितना कि पहले करते थे बहुधा ऐसा होता है। लगभग वैसा ही जैसे लॉटरी जीतने पर लोग पैसा उड़ाना शुरू कर देते हैं। जैसा कि कहा भी जाता है कि आदमी विषम परिस्थितयों में और चुनौतीपूर्ण वातावरण में अधिक तरक्की करता है।
चुनौतियों के अपने फायदे भी हैं- आप जितने अधिक बुद्धिमान हैं और निर्णय के पक्के हैं डटे रहना पसंद करते हैं ,आप चुनौतियों को उतना ही पसंद करेंगे। यदि आपके सामने चुनौतियां आपके इच्छित आकार की हैं, तो निश्चित रूप से आप उनका सामना करते हुए सफलता प्राप्त करना चाहेंगे।

नवीन चुनौतियों से आप रूबरू होते ही एक नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं। नए समाधान निकालने में आपको आनंद का अनुभव होता है। यदि जीवन में आगे बढऩा है तो तो बजाय चुनौतियों को दरकिनार करने के उनका सामना करें,क्योंकि चुनौतियों से आगे बढ़ कर सफलता प्राप्त करने का जो आनंद है,वह अलग ही है।

आपके सामने चुनौती बहुत बड़ी है या संख्या में बहुत अधिक,तो भी हिम्मत न छोड़ें। असफलता आपको हतोत्साहित कर सकती है लेकिन बजाय इसके आप रिआर्गेनाइज करें। अधिक दृढ़तापूर्वक काम करें,अधिक ज्ञान प्राप्त कर स्किल्स बढ़ाएं।चुनौतियों का डट कर सामना करने पर ही आप सफलता का वरण कर पाएंगे।

Jeevan mein Chunotiyon ka Samna Kaise Karein 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *