homescontents

इस वर्ष अमेरिकी मैग्जीन टाइम की विश्व के 100 सबसे अधिक असरदार लोगों की सूची कई मायनों में अलग है।  हम 100  व्यक्तियों के प्रभाव की कहानियां बता रहे हैं।  पढ़िए इनमें से कुछ लोगों के व्यक्तित्व का संक्षिप्त ब्योरा-

दिग्गजों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तीन अन्य भारतीय चंदा कोचर, सत्या नडेला, विक्रम पटेल भी शामिल

जैरी ब्राउन, सर्जन,46  वर्ष
– पिछले  वर्ष पश्चिम अफ्रीका में जानलेवा बीमारी इबोला के प्रकोप ने दुनिया को झकझोर डाला था। डॉ जैरी ब्राउन ने पीड़तों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोनरोविया, लाइबेरिया में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर के रूप में काम करते हुए उन्होंने सैकड़ों लोगों का इलाज किया। हैल्थ वर्कर्स की जिंदगी बचाई उन्हें बीमारी से लड़ने का प्रशिक्षण दिया।

व्लादीमीर पुतिन, राष्ट्रपति,62 वर्ष
विश्वके शक्तिशाली देश चेतावनी देते रहे लेकिन व्लादीमीर पुतिन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वे अपनी मर्जी से चलते हैं। इस रूख ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश के अंदर उनकी पकड़ मजबूत की है। किसी अन्य नेता ने लोगों का ध्यान इतना नहीं खींचा है। उनकी कार्रवाइयों से अक्खड़पन के संकेत मिलते हैं। दूसरे नेता उनकी लोकप्रियता से ईर्ष्या कर सकते हैं।

रीड हॉफमैन, इन्वेस्टर,47  वर्ष

2004 में जब मार्क जकरबर्ग और मैं फेसबुक शुरू कर रहे थे तब रीड हॉफमैन पहले व्यक्ति थे जिनसे हमने कंपनी के लिए धन मांगा था। रीड ने पीटर थिएल से हमारी बात कराई और सुझाव दिया कि फेसबुक के बोर्ड में पीटर को शामिल कर लें। रीड लिंक्डइन की लॉन्चिग में व्यस्त थे पर उन्होंने हमें पैसा दिया। रीड ने सोशल मीडिया की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है।

हैदर अल अबादी,
प्रधानमंत्री,62  वर्ष
-पिछले वर्ष इराक क्रूर आतंकवाद की चपेट में था। उसे देश के विभाजित समुदायों को एकजुट रखने वाले नेता की जरूरत थी। उसे ऐसा नेता मिल गया है। केवल सात माह में प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने सभी पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार खड़ी कर ली है। मानचेस्टर, इंग्लैंड से डॉक्टरेट करने वाले इंजीनियर अबादी ने राजनीतिक, आर्थिक सुधारों की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने आईएसआईएस से लड़ने का मजबूत इरादा दिखाया है।

एंगेला मर्केल, चांसलर,
60 वर्ष

रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद मैं यूक्रेन का राष्ट्रपति बना। हम चाहते थे दुनिया यूक्रेन के खिलाफ हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करे। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल की अगुआई में सााहसिक पहल हुई। यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत हुई। जब व्लादीमीर पुतिन को युद्धविराम के लिए राजी करने के कई प्रयास विफल रहे तब भी मर्केल ने हार नहीं मानी थी। उन्होंने जर्मनी की आर्थिक शक्ति को कूटनीतिक ताकत में बदलकर शांति के लिए बड़ी पहल की। (पोरोशेंकोयूक्रेन के राष्ट्रपति हैं।)

जूलियन मूर,
एक्टर,54 वर्ष

जब मैं जूलियन मूर के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में निडर शब्द कौंधता है। उनका वर्णन करने के लिए सुंदर, स्मार्ट, वफादार और शानदार जैसे शब्दों का भी उपयोग किया जा सकता है। जूलियन आज के जमाने की महानतम एक्ट्रेस है। सिंगल मैन फिल्म को डायरेक्ट करते हुए मैंने उन्हें नजदीक से जाना है। उनके साथ काम करने पर एक एक्टर और स्टार के बीच अंतर समझ में आता है।

अनिता सारकीसियन,
एक्टिविस्ट, 31 वर्ष

अनितासारकीसियन ने वीडियो गेमिंग में महिलाओं को गलत तरीके से पेश करने के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उन्होंने 2012 में महिलाओं के वीडियो गेम बनाने के लिए पैसा जुटाने की पहल की उन्होंने क्राउड फंडिंग के पहले दिन 6000  डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लिया था। अंत में डेढ़ लाख डॉलर से अधिक जुटा लिए। जल्द ही उनके खिलाफ नफरत भरा अभियान छेड़ दिया गया। उन्हें जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिलीं। उन्होंने इसके बावजूद वीडियो गेम और मीडिया में महिलाओं की भूमिका के बारे में दुनिया भर में बोलना जारी रखा है।

मलाला यूसुफजई,
एक्टिविस्ट,17 वर्ष

-मैं 16  वर्ष की हूं। दो वर्ष पहले सीरिया में अपने परिवार के साथ जोर्डन भाग आई थी। मलाला यूसुफजई के साथ गुजारे वक्त ने मुझे मजबूत बनाया है। जातारी शिविर में मिलने से पहले मैं उसे नहीं जानती थी। लेकिन, मुझे अहसास हो गया कि उसने मुश्किलों का सामना किया है। फिर भी, उसने बच्चों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा है। मलाला ने दर्शाया है कि लड़कियों और लड़कों के सुरक्षित जीवन की बुनियाद रखने के लिए शिक्षा जरूरी है।

क्रिस्टोफर नोलन,
डायरेक्टर,44  वर्ष
माइकेलकेन 8 मैंनेबैटमैन बिगिन्स से इंटरस्टेलर तक क्रिस्टोफर नोलन के साथ लगातार छह ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। वे एक अच्छे डायरेक्टर और स्क्रीन प्ले लेखक हैं। उनके काम में आश्चर्य और बुध्दिमत्ता की झलक मिलती है। क्रिस्टोफर चीजों को गोपनीय रखते हैं। उनकी हर फिल्म का एक कोड टाइटल होता है। सेट पर भले ही बहुत गर्मी हो वे ओवरकोट पहनते हैं और दिन भर चाय पीते हैं। वे काम के दौरान चीखते, चिल्लाते नहीं हैं।

सूजन वोजसिस्की,
सीईओ, यू ट्यूब,46 वर्ष

-सूजनके गैरेज में जब गूगल का निर्माण हुआ तो यह विश्व इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण था। इससे उनकी महान यात्रा शुरू हुई जिसने उन्हें एक और परिवर्तनकारी प्लेटफार्म- यू ट्यूब के शिखर पर पहुंचा दिया है। सूजन कहानी की शक्ति में विश्वास करती हैं। यू ट्यूब पर हर आकार-प्रकार की कहानियां, घटनाएं विश्व को उपलब्ध कराई जाती हैं। यू ट्यूब की शक्ति ने उसे किसी घटना या वाकये का ब्योरा देने वाला धरती का सबसे कीमती स्रोत बना दिया है। सूजन की अगुआई में यू ट्यूब अब और अधिक सर्वव्यापी होने जा रहा है।

मुस्तफा हसन, एक्टिविस्ट,52  वर्ष
परिवार से बिछड़े बच्चों के मसीहा
-सूडान में अंतरराष्ट्रीय बचाव कमेटी में बाल सुरक्षा मैनेजर मुस्तफा हसन का काम किसी हीरो से कम नहीं है। दारफुर से सीरिया तक मुस्तफा का जीवन युध्द की आग में फंसे बच्चों की हिफाजत पर केन्द्रित है। अपने परिवारों से बिछुड़ चुके हजारों सीरियाई बच्चे जातारी और अजराक के शरणार्थी शिविरों में पहुंचते हैं। ५० लोगों की टीम के साथ मुस्तफा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का काम करते हैं। बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे मुस्तफा और उनके जैसे लोग मानवता में भरोसा जगाते हैं। (मिली बैंडिब्रटेन के पूर्व विदेशमंत्री हैं।)

नरेन्द्र मोदी
बचपन में परिवार को सहारा देने के लिए चाय बेचने में पिता की मदद करते थे। वे आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं। गरीबी के दौर से प्रधानमंत्री बनने तक उनकी जीवन गाथा भारत के उदय की गतिशीलता और संभावना की झलक दिखाती है।
उन्होंने अपने साथ चल रहे भारतीयों की सहायता का दृढ़संकल्प लिया है। श्री मोदी ने गरीबी दूर करने, शिक्षा के स्तर में सुधार, महिलाओं और लड़कियों को अधिकार संपन्न बनाने और जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर भारत की वास्तविक आर्थिक क्षमता को हासिल करने का महत्वाकांक्षी नजरिया पेश किया है। भारत के समान वे भी प्राचीनता और आधुनिकता के साथ चलने में विश्वास रखते हैं। वे योग के समर्थक हैं भारतीयों से ट्विटर पर संपर्क रखते हैंं और डिजिटल इंडिया की कल्पना करते हैं।

नरेन्द्र जब वाशिंगटन आए तब हम दोनों मार्टिन लूथर किंग के स्मारक गए थे। हमने किंग और गांधी के आदर्शों और मूल्यों का स्मरण किया। हमने गौर किया कि दोनों देशों की विविधता और आस्थाएं उसकी शक्ति हैं जिनकी हमें रक्षा करनी है। प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं कि एक साथ मिलकर तरक्की कर रहे एक अरब से अधिक भारतीय दुनिया के लिए प्रेरणादायी मॉडल हो सकते हैं।

बराक ओबामा राष्ट्रपति- 53  वर्ष

(ओबामा अमेरिका के 44  वें राष्ट्रपति हैं।)
5  नवंबर, 2014  ओबामा के राष्ट्रपतित्व का सबसे निराशाजनक दिन था। कांग्रेस चुनावों में उनकी पार्टी बुरी तरह हार गई थी। उन्हें चुकी हुई शक्ति मान लिया गया था। लेकिन, वे हारे नहीं थे। अर्थव्यवस्था पटरी पर गई है। हर माह नौकरियों के हजारों अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने अपने शासनकाल के कई महत्वपूर्ण फैसले किए। इरान से परमाणु वार्ता सफल रही। क्यूबा से संबंध सामान्य हो रहे हैं। ओबामा ने साबित किया है कि हार के बावजूद अमेरिका का राष्ट्रपति विश्व का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *